इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर बड़ा घोटाला

By: Apr 9th, 2024 12:05 am

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को भाजपा पर इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम के जरिए भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम पर घोटाला किया है। कुछ कंपनियों ने अपने मुनाफे से ज्यादा भाजपा को चंदा दिया। कुछ कंपनियों को टैक्स में छूट भी दी गई। संजय सिंह ने कहा कि 33 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने सात साल में एक लाख करोड़ रुपए का घाटा उठाया है और भाजपा को 450 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। 17 कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने या तो शून्य टैक्स चुकाया है या फिर उन्हें टैक्स में छूट मिली है।

छह कंपनियों ने भाजपा को 600 करोड़ रुपए का चंदा दिया है। एक कंपनी ने अपने मुनाफे से तीन गुना ज्यादा चंदा दिया। एक ऐसी कंपनी है, जिसने अपने मुनाफे का 93 गुना दान कर दिया है। तीन कंपनियां ऐसी हैं, जिन्होंने 28 करोड़ रुपए का चंदा दिया है और शून्य कर का भुगतान किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App