विशेष

सराज से भाजपा प्रत्याशी को मिले थे सबसे ज्यादा वोट

By: Apr 24th, 2024 12:08 am

कांग्रेस प्रत्याशी को मिले थे मात्र 12017 मत; 37147 वोटों का था मार्जिन, हर विधानसभा क्षेत्र से हजारों वोट से पीछे रहे थे विपक्षी प्रत्याशी

मोहर सिंह पुजारी — कुल्लू

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह विधानसभा क्षेत्र सराज से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को सबसे ज्यादा मतों की लीड मिली थी वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा यहां से भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले 37,147 मतों से पीछे थे। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री 2019 में जयराम ठाकुर थे और यह विधानसभा क्षेत्र उनका ही था। यहां से उन्होंने मंडी लोकसभा सीट के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को भारी लीड दिलाई थी। मंडी संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा सीटों में इसी सीट से सबसे ज्यादा लीड भाजपा प्रत्याशी को मिली थी। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 6,41,189 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को 2,41,730 मतों से ही संतुष्टि करनी पड़ी थी।

मंडी

मंडी विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 40959 वोट पड़े थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को 13468 मत पड़े थे। यहां कुल 56268 मतदाता थे।

लाहुल-स्पीति

लाहुल-स्पीति विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को 9128 और कांग्रेस प्रत्याशी को 51166 मत मिले थे। यहां पर वोटों का अंतर 3962 का था।

मनाली

मनाली से भाजपा प्रत्याशी को 34138 और कांग्रेस प्रत्याशी को 17275 मत मिले थे। मतांतर 16863 का था।

बंजार

बंजार में भाजपा प्रत्याशी को 37 087 15, कांग्रेस प्रत्याशी को 114 21 मत मिले थे। यहां मार्जिन 973 का था।

भरमौर

भरमौर विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा को 35510 मत मिले थे, जबकि आश्रय शर्मा को 12784 मत मिले थे। मार्जिन 17826 मतों का था।

कुल्लू

कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी को 43414 और कांग्रेस प्रत्याशी को 18745 मत मिले थे। यहां मतांतर 24668 था।

आनी

आनी में भाजपा प्रत्याशी को 40647 और कांग्रेस प्रत्याशी को 16078 मत पड़े थे। यहां पर मार्जिन 24569 का था।

करसोग

करसोग सीट पर भाजपा को 39035 और कांग्रेस प्रत्याशी को 12175 वोट पड़े थे। यहां पर मार्जिन 26860 का था।

सुंदरनगर

सुंदरनगर से भाजपा प्रत्याशी को 38138 और कांग्रेस प्रतशी को 15711 मत पड़े थे। मार्जिन 23427 का था।

नाचन

नाचन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 43756 और कांग्रेस प्रत्याशी को 17361 मत पड़े थे। यहां पर मतों का अंतर 26395 का था।

सराज

सराज में भाजपा प्रत्याशी को 49164 और कांग्रेस प्रत्याशी को 12017 वोट पड़े थे। यहां पर मार्जिन 37147 का था।

द्रंग

द्रंग से भाजपा प्रत्याशी को 43236 और कांग्रेस प्रत्याशाी को 17139 मत मिले थे। यहां पर मार्जिन 26097 था।

जोगिंद्रनगर

जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को 47098 और कांग्रेस को 10806 मत मिले। यहां पर वोटों का मार्जिन 27491 का था।

बल्ह

बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 44844 और कांग्रेस को 11676 मत मिले थे। मतांतर 33168 का था।

सरकाघाट

सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 43382 और कांग्रेस को 12361 मत मिले थे। यहां पर हार-जीत का अंतर 31021 मतों का था।

रामपुर

रामपुर विधानसभा से भाजपा को 28559 मत पड़े थे। जबकि कांग्रेस को 17009 वोट मिले थे। यहां पर मार्जिन 11550 वोटों का था।

किन्नौर

दविधानसभा क्षेत्र से भाजपा को 22346 और कांग्रेस प्रत्याशी को 15298 मत मिले थे। यहां पर मतांतर 7048 वोटों का था


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App