भाजपा प्रत्याशी कंगना आज मनाली में करेंगी जनसभा

By: Apr 11th, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता-मनाली
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत गुरुवार से से तीन दिन के लिए कुल्लू जिला के दौरे पर रहेंगी। कुल्लू पहुंचने पर कंगना का भुंतर में जोरदार स्वागत किया जाएगा। वहीं, मनाली पहुंचने पर कंगना मनाली भाजपा के कार्यकर्ता व तमाम पदाधिकारी जोरदार स्वागत करेंगे। वहीं, कंना रामबाग मनाली में जनसभा को भी संबोधित करेंगी। गुरुवार को कंगना रणौत का यह पहला कार्यक्रम मनाली व प्रीणी में रखा गया है।

12 अप्रैल को कंगना कुल्लू के अटल सदन में कार्यकर्ताओं से रु-ब-रू होंगी। उसके बाद 13 अप्रैल को बंजार विधानसभा का दौरा करेंगी। कंगना के स्वागत को लेकर मनाली भाजपा मंडल ने सभी तैयारी कर ली है। मनाली पहुंचने पर कंगना का भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। टिकट लेने के बाद कंगना पहली बार मनाली आ रही है। हालांकि कंगना का मनाली के सिमसा में भी अपना घर है । लेकिन राजनीतिक में कदम रखने के बाद कंगना पहली बार मनाली आने पर जनता से रूबरू होने के साथ साथ पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी रूबरू होंगी।

कंगना रणौत के स्वागत के लिए मनाली भाजपा तैयार
बुधवार को कायक्रम की तैयारी का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत गुरुवार को मनाली आएंगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भाजपा की लहर है और प्रदेश की सभी सीटें भाजपा जीतेगी। पिछली बार से ज्यादा सीटें जीत कर भाजपा की सरकार बनेगी। गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोग भी कांग्रेस सरकार को उनकी नाकामियों का सबक सिखाने को तैयार बैठे हैं। प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के कामों पर भारी समर्थन देते हुए सुक्खू सरकार की नाकामियों का सबक कांग्रेस को सिखाएंगे और हिमाचल को हर बूथ से बढ़त देकर भाजपा को भारी बहुमत से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में होने वाले छह विधानसभा सीटों के चुनाव में भी भाजपा सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। भाजपा पूरी तरह से तैयार है। कार्यकताओं की ओर से कंगना रणौता का मनाली पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App