मंदिर में चोरी करने वाले सगे भाई गिरफ्तार

By: Apr 28th, 2024 12:55 am

सोलन पुलिस ने कुल्लू से पकड़े लक्कड़ बाजार के दुर्गा माता मंदिर में चोरी करने वाले

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-सोलन
सोलन पुलिस की टीम ने मंदिर में चोरी को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को मनाली जिला कुल्लू से गिरफ्तार कर लिया है। 20 अप्रैल को पुलिस थाना सदर सोलन में दुर्गा माता मंंिदर लक्कड़ बाजार सोलन में चोरी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील कुमार और अनिल कुमार पुत्र जरम सिंह निवासी गांव सामरा तहसील भरमौर जिला चंबा को मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से इनके द्वारा मंदिर से चुराई गई नकदी भी बरामद कर ली गई है। अब आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दोनों सगे भाई है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

अर्की में चोर गैंग का भंडाफोड़,
अर्की। चोरियों को लेकर पुलिस ने एक गैंग को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। 17 फरवरी को अर्की थाने में एक महिला ने अपने घर से सोने-चांदी के गहने चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिनकी कीमत एक लाख 88 हजार रुपए थी। इसके अलावा चोरों ने उसी रात बातल गांव में चार अन्य घरों के भी ताले तोड़े थे। इस मामले में 14 फरवरी को थाना अर्की में मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। यह दोनों आरोपी पहले भी चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे हैं। आरोपी धर्मपुर, अर्की और जिला के अन्य क्षेत्रों में सक्रिय थे। इन्होंने उक्त क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया है और लाखों रुपए के सोने चांदी के गहनों को चोरी किया है। पुष्टि करते हुए डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने कहा की मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App