गगरेट में चैतन्य शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं में भरा जोश

By: Apr 3rd, 2024 12:16 am

स्टाफ रिपोर्टर-दौलतपुर चौक
मंडल गगरेट भाजपा की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को प्रधान राजीव राजू की अध्यक्षता में श्री छिन्नमस्तिका धाम हरवाल में संपन्न हुई जिसमें विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, महासचिव शाम मिन्हास, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर,पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, जिला पार्षद सुशील कालिया, सतपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, सुदेश ठाकुर अनिल डढवाल, रामगोपाल डोगरा,अजय ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।

मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि इस बैठक सर्वप्रथम भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा का मंडल भाजपा कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों के साथ परिचय करवाया गया, ततपश्चात् जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर इत्यादि ने भाजपा कार्यकर्ताओ को पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर एवं विधानसभा उपचुनाव हेतु चैतन्य शर्मा के पक्ष में घर घर जाकर वोट मांगने का आह्वान किया। उधर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने सर्वप्रथम उन्हें प्रत्याशी बनाये जाने पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया, उसके उपरांत कार्यकर्ताओ एवम भाजपा पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ताओ का पूरा मान सम्मान होगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App