कांग्रेस के हुए नगर परिषद अध्यक्ष-पार्षद

By: Apr 12th, 2024 12:55 am

चुनावों से पूर्व भाजपा सरकार को हमीरपुर से लगा बड़ा झटका

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-हमीरपुर
जिला मुख्यालय गांधी चौक में गुरुवार को आयोजित भाजपा की रैली के दौरान नगर परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष व वार्ड दो के पार्षद और नादौन के बीडीसी सदस्य ने मुख्यमंत्री के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जताते हुए हमीरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज मिन्हास ने पत्नी निशा मिन्हास व वार्ड नंबर-2 से पार्षद राजकुमार के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली। मुख्यमंत्री ने मनोज मिन्हास, निशा मिन्हास व राजकुमार को सेरा रेस्ट हाउस में पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा में पुराने कार्यकत्र्ताओं को नजरंदाज करने और इसका बंदा, उसका बंदा का टैग लगाने से, दोगलों को अहमियत देने से आहत होकर कार्यकत्र्ता दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व उम्मीदवार डा. पुष्पिंदर वर्मा, पंकज मिन्हास, विवेक कटोच, सुतीक्ष्ण वर्मा और विकास ल_ मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App