प्रदेश के सियासी हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

By: Apr 7th, 2024 10:30 pm

जयराम बोले, प्रदेश के सियासी हालात के लिए कांग्रेस जिम्मेदार

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — मंडी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है, बल्कि लोगों की नजऱों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कोई कसूरवार है, तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वह पल-पल पलटूराम हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी, लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वह कभी बाद में और विस्तार से बात भी करेंगे और खुलासा भी, लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा, उसी से विधायक आक्रोषित हुए। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गिर चुकी है।

सिर्फ कुछ टेक्रिकल पहलुओं पर सरकार चल रही है। लोकसभा और उप चुनाव के बाद सरकार अल्पमत में आकर गिर जाएगी। इस मौके पर उनके साथ विधायक अनिल शर्मा, इंद्र सिंह गांधी, पायल वैद्य, निहाल चंद शर्मा, वीरेंद्र भट्ट, माधुरी कपूर, सिुरेंद्र ठाकुर, प्रताप ठाकुर, राकेश वालिया व मुनीश कपूर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।

कंगना के खिलाफ दुष्प्रचार कर रही कांग्रेस

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणियों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी हैं, लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही, तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोडक़र जा रहे हैं, जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लडऩे से इनकार कर रही हंै, लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उइसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App