कांग्रेस की गारंटियां हो रहीं पूरी… भाजपा टेंशन में

By: Apr 2nd, 2024 12:15 am

प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक शर्मा ने साधा भाजपा पर निशाना, प्रदेश सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
प्रदेश कांग्रेस के महासचिव विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार में पूरी हो रही गारंटियों से भाजपा तिलमिलाहट में है। पिछले 14 माह के भीतर ही सुक्खू की सरकार ने अपनी आधी गारंटियां पूरी कर दी है, जबकि शेष गारंटियां भी अगामी समय में पूरी हो जाएगी। विवेक शर्मा सोमवार को लोअर कुटलैहड़ के जनता से संवाद कर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों का व्याख्यान किया। विवेक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह अपनी सभी गारंटियों को पूरा करने की ओर अग्रसर हैं, लेकिन भाजपा को जनता के हित में लिए फैसले पसंद नहीं आ रहे हैं।

महिलाओं को भी 1500-1500 रुपये भी कांग्रेस सरकार का भाजपा द्वारा विरोध किया गया। जिससे पूरे प्रदेश की जनता बाकिफ है। विवेक शर्मा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने 14 माह में पहली गारंटी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू कर पूरी की। इसके अलावा कांग्रेस सरकार ने युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना की शुरूआत की। सरकारी स्कूल में पहली कक्षा से इंगलिश मीडियम की शुरूआत की। दूध पर एमएसपी लाने वाला पहला प्रदेश बना। इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना शुरू की। जिसके फार्म भरने भी शुरू हो गए थे, लेकिन भाजपा ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विवेक शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है, वो करके दिखाती है। लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयारी बैठी है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, जिला महामंत्री प्रवीण दुआ, सुरेश दत्त, मोहन लाल, राकेश कुमार, अंकित शर्मा, कुलदीप, पवन सहित अन्य उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App