भलेड़ में उप मुख्य सचेतक का स्वागत

By: Apr 26th, 2024 12:26 am

केवल पठानिया ने जनता से कांग्रेस के लिए जुटाया समर्थन

जिला संवाददाता-शाहपुर
विधानसभा शाहपुर के धार कंडी क्षेत्र की भलेड़ पंचायत में बैठक आयोजित की गई। इसमें बूथ प्रभारियों सहित धारकंडी कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उप मुख्य सचेतक विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया। पठानिया ने कहा कि मैं हमेशा धारकंडी क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करने के लिए आपके बीच रहूंगा। इस दौरान भाजपा को छोड़ कई लोग कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान मेघ सिंह, कल्याण सिंह, कुलदीप सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, मस्तान सिंह, अश्वनी कुमार, पुरुषोत्तम चंद ने विधायक केवल सिंह पठानिया की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की जन हित नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का धामन थामा।

लोगों ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद विधायक पहली बार जनता ने अपने गांव में देखा। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि धार कंडी क्षेत्र की जनता की जो भी समस्या होगी उसको दूर करने की कोशिश करूंगा और हर गांव को सडक़ के साथ जोड़ दिया जाएगा। लोकसभा चुनावो में लोग विकास के नाम पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर विजय बनाएं और आने वाले वक्त में आपकी समस्याओं को दूर किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App