डीएमके और कांग्रेस फैमिली पार्टियां

By: Apr 11th, 2024 12:05 am

तमिलनाडु में प्रधानमंत्री मोदी ने बोला तीखा हमला; कहा, झूठ बोलकर सरकार में बने रहना इनका एजेंडा

एजेंसियां — वेल्लोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कच्चातिवू मुद्दे पर बुधवार को कांग्रेस और उसकी सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दलों ने इस मुद्दे पर देश को अंधेरे में रखा। ‘शक्ति’ को लेकर की गई टिप्पणी के लिए भी उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए महिलाओं के अपमान का आरोप लगाया। मोदी ने कहा कि द्रमुक और कांग्रेस फैमिली पार्टियां हैं। इनका एजेंडा झूठ बोलकर सरकार में बने रहना है। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी द्रमुक पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर पहला कॉपीराइट सत्तारूढ़ पार्टी के पास है।

साथ ही यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के परिवार का इरादा राज्य को लूटने का है।उन्होंने द्रमुक पर एक पारिवारिक कंपनी होने का आरोप लगाया, जो राज्य के युवाओं की पुरानी मानसिकता के साथ प्रगति में बाधा बन रही है। उन्होंने कहा कि द्रमुक लोगों को भाषा, क्षेत्र, धर्म और जाति के आधार पर बांटती है। वह जानती है कि जिस दिन लोग इसे पहचान जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा।

राहुल गांधी को राजकुमार कहकर किया संबोधित

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राजकुमार बोलकर संबोधित करते हुए मोदी ने उनके शक्ति वाले बयान को लेकर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी हिंदू आस्था की शक्ति को नष्ट करने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि द्रमुक की भी यही मानसिकता है। वे सनातन धर्म की बुराई करते हैं…राम मंदिर (अयोध्या) के उद्घाटन का बहिष्कार करते हैं।’


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App