डा. सलिल उप्पल इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन में ट्रैजरर

By: Apr 3rd, 2024 12:04 am

निजी संवाददाता— अमृतसर

उप्पल न्यूरो अस्पताल के संस्थापक एवं डा. अशोक उप्पल ने बताया कि डा. सलिल उप्पल को इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन में ट्रैजरर निर्वाचित किया गया है। उन्होंने कहा कि इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन अधरंग यानी स्ट्रोक के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं स्ट्रोक के इलाज के लिए नवीनतम तकनीक एवं अनुसंधान करने वाले न्यूरोलॉजिस्ट की संस्था है। उन्होंने बताया कि भारत में से लगभग 1300 से ज़्यदा न्यूरोलॉजिस्ट इस संस्था के सदस्य हैं।

डा. सलिल उप्पल पहले इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य थे और 2023 में पहली बार उत्तरी क्षेत्र में इंडियन समर स्ट्रोक कॉन्फ्रेंस की मेजबानी उन्हीं के द्वारा की गई थी। डा. सलिल उप्पल ने इंडियन स्ट्रोक एसोसिएशन के सभी सदस्यों एवं संस्था के प्रधान डा. निर्मल सूर्या, सचिव डा. अरविंद शर्मा का धन्यवाद किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App