चुनाव: चंडीगढ़ में सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार

By: Apr 30th, 2024 12:08 am

भाजपा, कांग्रेस-आप गठबंधन एक-दूसरे के खिलाफ डाल रहे पोस्ट, दोनों दलों ने बनाए वाररूम

दिव्य हिमाचल ब्यूरो — चंडीगढ़

लोकसभा चुनाव को लेकर चंडीगढ़ में जहां चुनाव प्रचार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस-आप गठबंधन (इंडिया) की और से एक-दूसरे के खिलाफ सोशल मीडिया पर भी धड़ले से चुनाव प्रचार किया जा रहा है। दोनों पक्षों की ओर से बाकायदा वार रूम तैयार किए गए हैं। विशेष तौर पर सोशल मीडिया के लिए अलग से टीमें में बनाई गई हैं, जो एक-दूसरे के खिलाफ जमकर व्हाट्सएप, एक्स, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर पोस्टर और वीडियो बनाकर डाल रहे हैं। इसके अलावा एक-दूसरे के खिलाफ रील और मीम्स भी धड़ले से बनाए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से किए गए कामों को गिनाया जा रहा है। जिसमें धारा 370, राम मंदिर के साथ-साथ आयुष्मान भारत और उज्ज्वला योजना जैसी कई केंद्र सरकार की स्कीमों के बारे में सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर भी निशाना साधा जा रहा है।

भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी संजीव राणा की तरफ से एक वीडियो डाला गया है। इसे चंडीगढ़ और मोहाली के बॉर्डर पर सूट किया गया है। इसमें कहा जा रहा है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन चंडीगढ़ में दोनों पार्टियों इक_ी हैं। कांग्रेस की तरफ से सोशल मीडिया पर पिछले 10 साल में महंगाई बढऩे के मुद्दे को उठाया जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से महंगाई नहीं परिवर्तन चाहिए और हाथ बदलेगा हालात जैसे नारों का उपयोग किया जा रहा है। वहीं, भाजपा की सांसद की किरण खेर का मुद्दा भी काफी प्रमुख है। इसके अलावा चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव की धांधली पर भी कांग्रेस भाजपा को घेरने में लगीहुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App