कार्यकर्ताओं का उत्साह भाजपा को दिलाएगा जीत

By: Apr 28th, 2024 12:55 am

जवाली में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले त्रिलोक कपूर, जुटाया समर्थन
दिव्य हिमाचल टीम-जवाली
विधानसभा क्षेत्र जवाली में भाजपा मंडल जवाली का पन्ना प्रमुख सम्मेलन महाराणा ग्राउंड जवाली में भाजपा नेता संजय गुलेरिया व मंडलाध्यक्ष धीरज अत्री की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने मुख्य तौर पर शिरकत की जबकि कांगड़ा-चंबा लोस क्षेत्र के प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री डा. हरबंस राणा ने विशेषतौर पर शिरकत की। मुख्यातिथि त्रिलोक कपूर का भाजपा नेता संजय गुलेरिया, पूर्व मंत्री डा. हरबंस राणा सहित कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा प्रत्याशी डा. राजीव भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा चारों सीटों पर जीत का परचम फहराएगी तथा कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेगी।

उन्होंने बारिश व ओलावृष्टि के बावजूद पंडाल में डटे कार्यकर्ताओं के मनोबल को देखकर कहा कि यही उत्साह भाजपा को जीत की तरफ ले जाएगा। मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि जवाली की जनता में भाजपा के प्रति एक जोश है तथा यही वजह है कि पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बारिश व ओलावृष्टि में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश राणा, भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रवि कुमार, मंडल महामंत्री डा. राजिंदर सिंह, एचएस मस्ताना, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र गुलेरिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App