महाराष्ट्र के सफेदा आम का दीवाना हुआ हमीरपुर

By: Apr 18th, 2024 12:17 am

कार्यालय संवाददाता- हमीरपुर
हमीरपुर शहर में फलों के राजा ने दस्तक दे दी है। चाहे दुकान हो या फिर रेहड़ी सभी पर सफेदा आम रखे हुए देखा जा सकता हैं। हालांकि बाजार में आम के दाम जरूर आसमान छू रहे हैं। बेमौसमी होने के चलते आम 150 से 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है। लोग भी खट्टा-मीठा आम खरीदने में खास रूची दिखा रहे हैं, ताकि उन्हें गर्मी से भी निजात मिल सके।बता दें कि हमीरपुर जिला में महाराष्ट्र के सफेदा आम की मिठास ने लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। खट्टा-मीठा आम होने के चलते लोग इसके दीवान बन गए हैं। बाजार में महाराष्ट्र का सफेदा आम 150 से 160 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है।

गर्मियों का मौसम होने के चलते आम की डिमांड बढऩा शुरू हो गई। शहर में सब्जियों की दुकानों और फलों की रेहडिय़ों पर सफेदा आम देखा जा सकता है। बेमौमसी होने के चलते आम के दाम आसमान छू रहे हैं। हालांकि हमीरपुर की सब्जी मंडी में आम 120 से 130 रुपए किलो में बिक रहा है, जोकि दुकानों में पहुंचते-पहुंचते 30 से 40 रुपए तक महंगा हो गया है। सीजन पर यही आम 50 से 80 रुपए किलो तक बाजारों में बिकता है। फिलहाल हमीरपुर के लोग महाराष्ट्र का सफेदा आम खाने का आनंद उठा रहे हैं। यही नहीं गर्मियों में आम के जूस की भी काफी डिमांड रहती है। क्या छोटे और क्या बड़े सभी का आम पंसदीदा फल होता है। सभी इसे खाने का खूब शौक रखते हैं। हालांकि हमीरपुर जिला में आम के बगीचों पर छोटे-छोटे आम लगना अभी शुरू हुए हैं, जोकि जून-जुलाई में खाने योग्य होंगें। ऐसे में तब तक बाहर के राज्यों का आम ही हमीरपुर के लोग खा सकेंगें। आम को खरीदने लोग उमड़ रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App