हर्ष हैड ब्वाय और गरिमा बनी हैड गर्ल

By: Apr 9th, 2024 12:16 am

हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू में चुनावों के दौरान सौंपी जिम्मेदारी, 387 छात्रोंं ने मत का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया में लिया हिस्सा

स्टाफ रिपोर्टर—रोहडू
हिमालयन पब्लिक स्कूल रोहड़ू के विद्यार्थियों ने लोकत्रांतिक चुनाव प्रक्रिया के तहत विद्यालय में हैड बॉय और हैड गर्ल का चुनाव किया। चुनाव में हैड बॉय व हैड गर्ल व विभिन्न विभागों के प्रमुख के लिए मतदान हुआ। स्कूल के 387 विद्यार्थियों ने अपने मत का प्रयोग कर चुनाव प्रक्रिया में भाग लिया। चुनाव के नतीजों में हर्ष झामता हैड बॉय व गरिमा जि़ंटा ने हैड गर्ल का चुनाव जीता। हैड बॉय चुने गए हर्ष को 147, ईवान शर्मा को 108, अखिलेश चौहान को 80 और तन्मय शर्मा को 45 मत मिले। इस प्रकार हैड गर्ल चुनाव में गरिमा जिंता को 179, ईवा शर्मा को 121 और नेहा सिस्टा को 82 मत प्राप्त हुए। पांच मत रिजेक्ट हुए, इसके साथ डिसिप्लिन हैड के लिए 191 मतों में से प्रिंस ठाकुर को सब से अधिक 86 मत, नव्या आज़ाद को 84, अक्षित चौहान को 67 और ऋषिता चौहान को 54 मत पड़े। कल्चरल हैड के लिए वंशिका नेगी को 113, रिया ओल्ता को 71, वैभव नेगी को 54 और कुणाल भारद्वाज को 54 मत पड़े। मॉर्निंग ऐसेंबली हैड के लिए भास्कर ठाकुर को 99, ईशान जगटा को 80, कृति मल्होत्रा को 60 और उत्कर्ष रांटा को 52 मत प्राप्त हुए।

स्पोट्र्स हैड के लिए ईशान जगटा को 116, रोहन कायथ को 67, अनन्या मेहता को 59 और मीनाक्षी को 49 मत प्राप्त हुए। वहीं क्लीनलिनेस हैड के लिए नितिन जनटा को 100, प्रिंस प्रथम नेगी को 97 और रिया ओल्टा को 94 मत मिले। इसके साथ ही आईटी हैड के लिए आरुषि ठाकुर को 152, कोणार्क चौहान को 72 और करुण ठाकुर को 67 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव स्कूल के अध्यक्ष दिनेश शर्मा व प्रधानचार्य रंजू शर्मा की अध्यक्षता में हुए। उन्होंने कहा कि मतदाता का सरकार चुनने में अहम योगदान रहता है। इसलिए मतदाताओं को अपने प्रत्येक मत का सही उपयोग करना चाहिए। सोमवार को हैड बॉय व हैड गर्ल का शपत समारोह का आयोजन किया गया। इसके आलावा विभिन्न विभागों के प्रमुखों की भी शपत दिलाई गई और विद्यालय के अध्यक्ष व प्रधानाचार्या के द्वारा हैड बॉय, हैड गर्ल व अन्य विभागों के प्रमुखों के अलावा विद्यालय में बने सदनों के प्रमुखों का भी अलंकरण किया गया व उनके कार्यों व विद्यालय के लिए उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी और उन्हें उनके कार्यभार संभाले। चुनाव प्रक्रिया संपन करने में शिक्षक नगेंदर लूटा, जगदेव, पवन, दिनेश, अचल शर्मा, स्वीटी शर्मा, पृथ्वीराज, अजय शर्मा व बलवंत शर्मा ने अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App