HP WEATHER : सात दिन तक बारिश-बर्फबारी

By: Apr 13th, 2024 10:25 pm

शिमला। मौसम विभाग ने प्रदेश में सात दिन तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है। साथ ही ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने की संभावना है। 18 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने के आसार हैं। वहीं राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली। शिमला में शाम के समय हल्के बादल छाए लेकिन मौसम में गर्माहट बनी हुई है। उधर, प्रदेश के निचले क्षेत्रों में रात के समय भी मौसम गर्म बना हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App