परिचय बैठक… नरवाणा में जांची तैयारियां, भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु ने आयोजित स्थल में लिया जायजा

By: Apr 2nd, 2024 12:17 am

स्टाफ रिपोर्टर-धर्मशाला
मंडल भाजपा द्वारा मंगलवार को हेरीटेज नरवाणा रिजॉर्ट में परिचय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें धर्मशाला भाजपा मंडल के संपूर्ण कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा भाजपा के प्रभारी व सुलाह के विधायक विपिन सिंह परमार, प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर, कांगड़ा के विधायक पवन काजल भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामेंगे। भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु ने बताया कि आयोजित स्थल हेरिटेज नरवाणा पर तैयारियों का जायजा लिया गया।

इस मौके पर भाजपा संगठनात्मक कांगड़ा जि़ला के अध्यक्ष सचिन शर्मा, कांगड़ा-चंबा भाजपा संयोजक चंद्र भूषण नाग, हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु, जिला भाजपा मीडिया सह-प्रभारी अंकुश वर्मा, धर्मशाला भाजपा मंडल अध्यक्ष डाक्टर विशाल नैहरिया, धर्मशाला भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला भाजपा एसटी मोर्चा महामंत्री राकेश कुमार, धर्मशाला भाजपा मंडल विस्तारक मिलाप चंद, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य वीरू वालिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App