सराज से ऐसी घटेगी लीड जयराम ने सोचा न होगा

By: Apr 27th, 2024 12:01 am

दिव्य हिमाचल टीम — मंडी, नैरचौक

लोक निर्माण मंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का इस बार लोकसभा चुनाव में सराज से लीड की चुनौती दे दी है। नैरचौक और मंडी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस बार सराज से भाजपा की लीड में इतना डेंट पड़ेगा, जो कभी जयराम ठाकुर ने भी सोचा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सराज में यदि जयराम ठाकुर के घर हैं, तो वीरभद्र सिंह और हमारे भी वहां के लोगों से पारिवारिक एवं भावनात्मक रिश्ते हैं। विक्रमादित्य सिंह ने मंडी जिला में अपने चुनाव प्रचार अभियान के दूसरे दिन बल्ह विधानसभा पहुंचने पर यहां पर युवा कांग्रेस तथा अन्य काग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया गया। विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंगना रणौत को कहा कि छोटे भाई के नाते उनसे विनम्र निवेदन रहेगा कि वे हिमाचल और भारत के इतिहास के बारे में ज्ञान अर्जित करने हेतु सर्वप्रथम किसी टीचर से ट्यूशन लगवाएं , फिर चुनावी क्षेत्र में उतरें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का असली चेहरा भी अब जनता के सामने आ गया हैए उनके 10 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने जनहित के कार्यों को दरकिनार करते हुए सिर्फ अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया है।

देश व प्रदेश की जनता अब उनके जुमले में आने वाली नहीं है केंद्र में इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है, जिसमें वे आप सब परिवारजनों के आशीर्वाद से एमपी बन केंद्र की सरकार में अहम भूमिका निभाते हुए हिमाचल के हितों को बखूबी रखेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, शशि शर्मा, कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद जिंटा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर, एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, चंपा ठाकुर, योगेश सैणी, जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष रिंपल चौधरी, बीबीसी सदस्य पवन ठाकुर, महेंद्र गुप्ता, जिला परिषद सदस्य बीडीसी सदस्य तथा पंचायत जनप्रतिनिधि तथा कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App