कांगड़ा में महाब्रह्मर्षि दूर करेंगे भक्तों के रोग

By: Apr 25th, 2024 12:05 am

26 को नगरोटा बगवां; 27 को नरवाना, 28 को पालमपुर में प्रभुकृपा दुख निवारण समागम

कार्यालय संवाददाता — पालमपुर

26 अप्रैल को ओबीसी भवन, गवर्नमेंट डिग्री कालेज नगरोटा बगवां, कांगड़ा और 27 अप्रैल को हेरिटेज नरवाना बैंक्वेट एंड रिसोर्ट नरवाना धर्मशाला तथा 28 अप्रैल को विला कैमेलिया पालमपुर, कांगड़ा पर प्रभु कृपा दुख निवारण समागमों के आयोजन का समाचार जब श्रद्धालुओं को ज्ञात हुआ, तो उनके मन उत्साह से भर गए। परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी के आगमन की सूचना से वहां भारी उमंग-तरंग देखने को मिल रही है। समागम की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं। समागम आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए गए हैं। यहां की सभी धर्मशालाएं, होटल, लॉज, यात्री निवास लगभग भरते जा रहे हैं। भगवान श्री लक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर हिमाचल और आसपास के राज्यों से आने वाले भाई-बहनों की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं।

इस समागम में अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना है। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी मां दुर्गा की कृपा के साथ-साथ महाग्रंथ श्री महाब्रह्म मयखाना जी की विशेष कृपा भी समागम में प्रदान करेंगे, जिससे दुख, समस्याएं और रोग समाप्त हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके अतिरिक्त दैवव्यपाश्रय की कृपा भी गुरुदेव जी समागम में प्रदान करेंगे। जिन रोगों का इलाज मेडिकल साइंस नहीं कर पाई, वह दैवव्यपाश्रय चिकित्सा द्वारा संभव हुआ है। विशेष रूप से परम पूज्य सद्गुरुदेव महिलाओं की समस्याओं के प्रति ज्यादा सजग हैं। इनके आगमन का महिला श्रद्धालुओं को आतुरता से इंतजार है। परम पूज्य सद्गुरुदेव ने महिलाओं की यूटीआई की समस्या के निवारण के लिए ‘मिरेकल वी वाश’ औषधि की खोज की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App