विधायक सतपाल सत्ती ने की नुक्कड़ सभाएं

By: Apr 2nd, 2024 12:17 am

बडैहर, नंगड़ा, झोडोवाल-भड़ोलियां कलां में लोगों से हुए रू-ब-रू

नगर संवाददाता-ऊना
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। यह बात भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सांसद अनुराग ठाकुर के पक्ष में बडैहर, नंगड़ा, झोडोवाल व भडोलियां कलां में चुनावी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहीं। सतपाल सत्ती ने कहा कि अनुराग ठाकुर लगातार चार बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए है। हर बार उन्हें जनता का प्यार मिला है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री रहे है, इसका लाभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहित पूरे हिमाचल को मिला है। आज जिला ऊना से एक दर्जन के करीब ट्रेन्स देश के बड़े-बड़े महानगरों को जोडऩे का काम कर रही है। देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत ऊना से चल रही है। वंदे भारत ट्रेन से ऊना से दिल्ली का सफर मात्र साढे 5 घंटे का रह गया है। इसके अलावा उज्जैन, हरिद्वार सहित अन्य स्टेशनों के लिए रेल सेवाएं शुरु हुई है। सतपाल सत्ती ने जनता से आहवान किया कि पांचवीं बार अनुराग ठाकुर को आर्शीवाद दें और मोदी जी के हाथ मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश पिछले 10 वर्षो में विकास के पथ पर
अग्रसर है


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App