निशान सिंह कांग्रेस में शामिल, सैडक़ों पदाधिकारियों के साथ थामा हाथ

By: Apr 30th, 2024 12:07 am

जेजेपी के पूर्व अध्यक्ष ने सैडक़ों पदाधिकारियों के साथ थामा हाथ

निजी संवाददाता — चंडीगढ़

हरियाणा जननायक जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे सरदार निशान सिंह ने सोमवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्होंने जेजेपी के सैंकड़ों पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं के साथ कांग्रेस ज्वाइन की। इस मौके पर उनके साथ हांसी से 3 बार विधायक रहे स्व. अमीरचंद मक्कड़ के पौत्र और जेजेपी के प्रत्याशी रहे राहुल मक्कड़, जेजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सुरेंद्र लैगा, प्रदेश महासचिव रहे रमेश गोदारा ने भी कांग्रेस का दमन थामा। पूर्व विधायक रघु यादव के बेटे सृजन यादव और शाहबाद से जेजेपी विधायक रामकरण काला के दोनों बेटों कंवरपाल (जिला पार्षद) और सुकरम पाल (पूर्व पार्षद) ने भी आज अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही सैंकड़ों सरपंचोंए पूर्व सरपंचों, पार्षदों, पूर्व पार्षदोंए ब्लॉक समिति सदस्यों, रिटायर्ड कर्मचारियों ने भी कांग्रेस ज्वाइन की। जॉइनिंग करने वाले नेताओं की तादाद और कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना ज्यादा था कि कांग्रेस कार्यालय में नेताओं को पहनाने के लिए पटके कम पड़ गए।

सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान के नेतृत्व व कांग्रेस की नीतियों में आस्था प्रकट की। दोनों नेताओं ने सभी का कांग्रेस में हार्दिक स्वागत किया। इस मौके पर पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भ_ल भी खासतौर पर मौजूद रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App