बरेली में झुमका नहीं, अहंकार गिराएगी जनता

By: Apr 29th, 2024 12:06 am

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली दिव्य हिमाचल ब्यूरो—नई दिल्ली

बरेली लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बरेली के झुमके और सुरमे का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड फिल्मों का एक गाना हैए जो बहुत चर्चित है। ‘बरेली के बाजार में झुमका गिरा रे’। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी का अहंकार जनता गिरा देगी। बरेली वालों इस बार बरेली का सुरमा लगाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देना। अखिलेश यादव ने इस दौरान जमसबा में आए सभी नेताओं, जनता और मीडिया को आभार भी व्यक्ति किया। अखिलेश यादव ने इस दौरान कहा कि तीसरे चरण के लिए मतदान होने जा रहा है।

इस चरण में बरेली से लेकर मैनपुरी तक चुनाव हो रहा है। इस चरण में इंडी गठबंधन सबसे ज्यादा सीटें जीत रही है। उन्होंने कहा कि हम 100 फीसदी सीटें जीत रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि बरेली की जनता ने इस बार मन बना लिया है। भाजपा का अहंकार जो आसमान छू रहा है, उसे गिराने का काम बरेली की जनता करेगी। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि बरेली का सुरमा पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस बार भाजपा के लोगों को सुरमा लगाकर विदा करने का काम बरेली वाले करेंगे। उन्होंने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 हमारे और आपके भविष्य के साथ-साथ आने वाली पीढिय़ों का भविष्य का भी चुनाव है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App