पंजाब में जोड़-तोड़ की राजनीति चरम पर

By: Apr 18th, 2024 2:37 pm

मुकेश संगर -चंडीगढ़

चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे-वैसे पंजाब में एक से दूसरी पार्टी में दल बदलने का सिलसिला रफ्तार पकड़े हुए है। आज पंजाब की कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ स्थित बीजेपी कार्यालय में पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की अगुवाई में पंजाब की कांग्रेस पार्टी शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी से जुड़े कई नेता ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की। इस मौके पर पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सभी को पार्टी में शामिल किया और भरोसा दिलाया कि उन्हें पार्टी में बिना कोई भेदभाव पूरा मान सम्मान मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App