उचित खानपान और जीवन शैली लिवर रखेगी दुरुस्त

By: Apr 19th, 2024 12:05 am

19 अप्रैल को वल्र्ड लिवर डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को लिवर को सुरक्षित रखने के प्रति जागरूक करना भी है। हमारे शरीर के वैसे तो सभी अंगों का तंदुरुस्त होना हमारे लिए वरदान है, लेकिन हमारे शरीर के कुछ अंग ऐसे भी हैं जिनमें अगर हमारे गलत खानपान और जीवनशैली के कारण दिक्कत आती है तो यह हमारी जिंदगी को मुश्किलों में डाल देते हैं।

इन्हीं जरूरी अंगों में से एक है, लिवर। लिवर की देखभाल और इसे सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से लिवर डे मनाने का फैसला लिया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया है कि भारत में लिवर समस्या से जान गंवाने वाले लोगों का आंकड़ा कम नहीं है, यहां मौत का लगभग दसवां कारण लिवर की खराबी भी है। इसलिए भारत के लोगों को आधुुुनिकता और भौतिकतावाद की अंधी दौड़ से बचना होगा। -राजेश कुमार चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App