दो मंडियों में खरीदी 461 क्विंटल गेहूं

By: Apr 27th, 2024 12:11 am

40 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का टारगेट, 30 जून तक बेच सकेंगे गेहूं की फसल

सिटी रिपोटर-धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश में गेहूं की फसल कटने के बाद अब मंडियों में गेहूं बिकना शुरू हो गई है। किसानों को गेहूं बेचने के लिए पहले खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने के बाद किसान अपनी गेहूं 30 जून तक बेच सकते है। जिला कांगड़ा में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से इस बार किसानों से 40 हजार क्विंटल गेहूं की फसल खरीदने का टारगेट रखा है। जबकि पिछले वर्ष कांगड़ा में 11 हजार क्विंटल गेहूं खरीदी थी। जिसके बाद इस बार विभाग ने टारगेट को बढ़ाया है। प्रदेश में विभाग की ओर से किसानों से 22.75 रूपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं खरीदी जा रही है।

जिला कांगड़ा में अभी तक 200 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए अपना पंजीकरण करवा लिया है। कांगड़ा की चार मंडियों फतेहपुर, नगरोटा, रियाली व मलबां में गेहूं खरीदी जाएगी। इनमें से दो मंडियों में रियाली व मलबां में किसानों ने गेहूं बेचना शुरू कर दिया है। रियाली में किसानों की ओर से 309.1 क्वांटल गेहूं और मलबां में 152 क्विंटल गेहूं बेची गई है। विभाग का कहना है कि जैसे जैसे फसल पक रही है वैसे ही किसान अपनी फसल को बेचने के लिए आ रहे है। जिला कांगड़ा खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पुरूषोतम सिंह ने बताया कि कांगड़ा की दो मंडियों में अभी तक 461.1 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App