रविंद्र ठाकुर तीसरी बार बने अध्यक्ष

By: Apr 23rd, 2024 12:55 am

नालागढ़ बार एसोसिएशन के चुनावों में एडवोकेट सेवा सिंह को 29 मतों से हराया
दिव्य हिमाचल ब्यूरो-नालागढ़
नालागढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र ठाकुर लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया है। रविंद्र ठाकुर अपने प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट सेवा सिंह को 29 मतों से हराकर अध्यक्ष चुने गए। चुनाव में कुल 131 वोटों में से रविंद्र सिंह ठाकुर को 76 मत मिले, जबकि एक वोट खारिज हो गया। नालागढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव में अन्य पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया, जिनमें आरके नेगी को उपाध्यक्ष, अभिजीत सिंह संयुक्त सचिव, मुक्ति शर्मा को सचिव चुना गया। जानकारी के मुताबिक नालागढ़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव सोमवार को एडवोकेट रामजी दास, नरेश गोयल और एडवोकेट दरबारा सिंह की अध्यक्षता में हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव में एडवोकेट रविंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट सेवा सिंह को 29 वोटों से हराकर अध्यक्ष चुने गए। बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर ने लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सभी मतदाता अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करने सहित उनकी बेहतरी के लिए कार्य किया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App