संजय अवस्थी-हिमराल संभालेंगे वार रूम

By: Apr 16th, 2024 12:05 am

गोकुल बुटेल की निगरानी में चुनाव की तैयारी करेगी कांग्रेस

विशेष संवाददाता — शिमला

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की हैं। इनमें सीपीएस और कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी को वार रूम अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि महेश्वर चौहान को-चेयरमैन होंगे। वार रूम में हरिकृष्ण हिमराल को को उपाध्यक्ष और कैप्टन एसके सहगल संयोजक होंगे। वार रूम राष्ट्रीय वार रूम के उपाध्यक्ष गोकुल बुटेल की निगरानी में चलेगा। वार रूम को-ऑर्डिनेशन में देवेंद्र बुशैहरी, यशपाल तनाईक, अमित सैनी, मोनिता चौहान, सत्यजीत नेगी, रिपना कोशिक, विनिता वर्मा, आरती निर्माेही को शामिल किया गया। लीगल को-ऑर्डिनेशन में प्रशांत शर्मा, लाल सिंह मेहता, विनय मेहता, पारुल नेगी, धनंजय शर्मा, वरुण राणा शामिल होंगे, जबकि मीडिया को-ऑर्डिनेशन टीम में दीपक शर्मा, मनमोहन कटोच, प्रेम कौशल, विद्या नेगी, संजीव गांधी, जीएस तोमर, संदीप सांख्यान, पुनित मल्ही, अलकनंदा हांडा, जयकुमार आजाद, कुशल मुंगटा, रीना कुमारी, कुशल जेठी, चंदन राणा, संजीव गुलेरिया, राजीव जस्पा, चंद्रमोहन, राजीव किमटा, डाक्टर विजय डोगरा, प्रदीप वर्मा, नरेश ठाकुर, सुदर्शन शर्मा, अशोक हिमाचली, आकाश शर्मा, डा. सुर्या बोरिस, सोशल मीडिया को-ऑर्डिनेशन टीम में रोहित वत्स धामी, अंबर महाजन, नितिन राणा, इं शगुन शर्मा, अक्षय नेंटा, आदवैत्य ढिंढोरा, पुष्पा कटोच, सचिन ठाकुर, यश बौध, गिरिश ठाकुर, तरुण ठाकुर, अनीष कुमार, प्रोटोकाल में अमन सेठी, वेद गर्ग, सुमित शर्मा, राघव ठाकुर, निशंात मकोल, अश्वनी ब्राम्पटा और अमन ठाकुर को तैनात किया गया है। यह तैनातियां हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने की हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App