जयकारों से गूंजा शूलिनी माता का दरबार

By: Apr 11th, 2024 12:15 am

मंदिरों में नवरात्र की धूम, भेंटों से कर रहे मां का गुणगान ,भक्तों ने लिया मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का आशीर्वाद

निजी संवाददाता-सोलन
चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जिलाभर के मंदिरों में सुबह से ही भक्तों द्वारा मां ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना करके मंगल कामना की गई। सुबह करीब पांच बजे से ही लगातार जिला सोलन के मंदिरों में मां दुर्गा के जो भक्त है वह लंबी कतारों में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने पहुंचे। सोलन शहर की अधिष्ठात्री देवी मां शूलिनी के कपाट सुबह पांच बजे दर्शन के लिए खुले – श्रद्धालु माता के दर्शन करने मंदिर पहुंच गए। बता दें कि मंदिर का गर्भगृह के जीर्णोद्धार बाद अब शूलिनी मंदिर और भी आकर्षक बन चुका है जोकि अब आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह से देर रात तक चौक बाजार सोलन तक श्रद्धालुओं की कतार दर्शन के लिए देखी जा रही है।

नवरात्र को लेकर मांदिर को रंग-बिरंगी लाइटों और फूल मालाओं से सजाया जा गया है। मंदिर में सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम किए गए है। सुरक्षा के लिए जवानों को जिला प्रशासन की ओर से तैनात किया गया है। वहीं अधिक भीड़ होने पर कतार में लगकर ही मां के दर्शन कर रहे हैं। गौर रहे कि नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों में से किसी न किसी एक रूप से संबंध रखता है। चैत्र नवरात्रि के दूसरा दिन का संबंध मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी से है। नवरात्र को लेकर मंदिर के आसपास दुकानों में भी प्रसाद व अन्य सामान की पूर्ति दुकानदारों की ओर से कर दी गई है। माता की लाल चुनरी, प्रसाद, नारियल से सजा दिया गया है। दुकानदारों की ओर से दुकानें भी सजाई गई हैं। नवरात्र को लेकर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा है।

क्या है मान्यता
पंडित मनोज शर्मा ने बताया कि मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जा यहां ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या से है और ब्रह्मचारिणी का अर्थ है-तप का आचरण करने वाली। मां दुर्गा का ये स्वरूप अनंत फल देने वाला है। ऐसी मान्यता है की चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन जो भी व्यक्ति मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करता है, वह जीवन के किसी भी क्षेत्र में जीतने की शक्ति हासिल कर सकता है। इससे व्यक्ति के अंदर संयम, धैर्य और परिश्रम करने के लिए मनोबल की भी बढ़ोतरी होती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App