जीत के लिए टीम थाईलैंड रवाना, कोर्फबॉल विश्व कप स्क्वायड में चार हिमाचली, एक पदाधिकारी

By: Apr 24th, 2024 12:16 am

कार्यालय संवाददाता-मंडी
26 से 28 अप्रैल को थाईलैंड के पटाया शहर में होने वाले बीच कोर्फबॉल विश्व कप के लिए 12 सदस्यीय टीम मंगलवार को दिल्ली से रवाना हुई। इसमें भारतीय प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख व टीम के हैड कोच भी हिमाचल प्रदेश से हैं। थाइलैंड रवाना होने से पहले भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख एवं हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन ने बताया कि भारतीय टीम में हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ी सौरभ शर्मा, सारंग शर्मा, यामिनी ढिल्लो हैं, जबकि आलीषा, पल्लवी शर्मा, पूजा, सूरज शर्मा, सिद्धार्थ तुषार हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से हैं। अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बीआर सुमन को भारतीय प्रतिनिधि मंडल का प्रमुख व विनोद ठाकुर को भारतीय टीम को हैड कोच नियुक्त किया है।

इसी तरह तरूण प्रीत सिंह को कोच व निताशा को टीम मैनेजर नियुक्त किया है। भारतीय टीम के रवाना होने से पहले भारतीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष हिमांशू मिश्रा, हरियाणा के अशोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय कोच राजेश सैनी राजस्थान ने खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देकर रवाना किया। भारतीय प्रतिनिधि मंडल प्रमुख बीआर सुमन ने बताया की भारतीय टीम एक संतुलित टीम है तथा विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App