भगवान का गुणगान करने वाला नहीं होता परेशान

By: Apr 2nd, 2024 12:15 am

अंब में श्रीमद्भागवत कथा में व्यास कृष्ण कन्हैया जोशी ने बरसाया ज्ञान; बोले, कथा सुनने से मिटते हैं कई जन्मों के पाप

स्टाफ रिपोर्टर-अंब
नगर पंचायत अंब में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन सोमवार को कथा व्यास कृष्ण कन्हैया जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में बताई बातों को अगर मनुष्य अपने जीवन में अनुसरण करता है तो कभी भी दुखी नहीं रह सकता। यह कथा भगवान के प्रति मनुष्य के प्रति श्रद्धा उत्पन्न करती है सत्य मार्ग पर चलने वाले और प्रभु भक्ति करने वाले हर प्राणी को पृथ्वी लोक मैं ही आध्यात्मिक और अलौकिक सुख मिलता है। वही अगले जन्म में भी सत्य कमाई रूपी दौलत भवसागर से पार करती है।

कृष्ण कन्हैया जोशी ने प्रभु श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि धनवान व्यक्ति वही है जो अपने तन मन धन से सेवा भक्ति करें परमात्मा की प्राप्ति सच्चे प्रेम द्वारा ही संभव हो सकती है। जोशी ने कहा श्री मद्भागवत कथा सुनने से मनुष्य के कई जन्मों के पापों का क्षय होता है उन्होंने भक्तों का आवाहन किया कि उन्हें कथा सुनने के साथ-साथ इससे मिलने वाली शिक्षा पर दृढ़ता से अमल करना चाहिए उन्होंने कहा कि पल-पल परमात्मा की शरण में रहते हुए परोपकार में जीवन लगाने से ही कल्याण संभव है। मनुष्य को भगवान के उपदेश पर चलते हुए भविष्य की चिंता करने तथा भूतकाल के बारे में चिंतन करने की बजाय वर्तमान में बेहतर जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए श्रीमद् भागवत कथा सुनने के साथ-साथ भगवान के बताए मार्ग पर चलने में जीवन में आनंद ही आनंद है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App