श्री राम के आदर्शों पर चलकर होगा विश्व का कल्याण

By: Apr 18th, 2024 12:16 am

कोठीपुरा में रामनवमी उत्सव समारोह में संपर्क प्रमुख सुरजीत ठाकुर ने किया मार्गदर्शन

निजी संवाददाता-स्वारघाट
रामनवमी उत्सव समारोह कोठीपुरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्व प्रथम सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और फिर सभी राम भक्तों ने नई सारली से राम झांकी सहित भव्य शोभा यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भगवान श्री राम के भजनों व जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। रामनवमी उत्सव समिति कोठीपुरा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग बिलासपुर के संपर्क प्रमुख सुरजीत ठाकुर ने बताया कि भगवान श्री राम भारतीय संस्कृति के प्रतीक है तथा उनके आदर्श जीवन में जो मर्यादाएं स्थापित है। वासुधैव कुटुंबकम का संदेश देने वाली भारतीय संस्कृति ही विश्व को सही रास्ता दिखा सकती है।

भारतीय संस्कृति प्रकृति की पूजा करती है, पेड़ पौधों, जलवायु, आकाश, पहाड़, पर्वतों व नदी से पिता-पुत्र-मां जैसा संबंध बनाते हुए मानव कल्याण हेतु इनके संरक्षण पर बल देती है। भारत की परिवार व्यवस्था विश्व के लिए एक पूंजी है, जिस प्रकार से एक परिवार की सुख समृद्धि एवं शांति व सुरक्षा की गारंटी परिवार के सदस्यों की मानसिकता पर निर्भर करती है। जैसे परिवार के सदस्य आगर परिवार की सुख समृद्धि शांति व सुरक्षा मे ही अपनी शांति समृद्धि व सुरक्षा मान लें तो निश्चित रूप से परोपकार की भावना जन्म लेती है, जो मानव के लिए कल्याणकारी है। आज हम सब भारतियों को अपने जीवन मूल्य की रक्षा करते हुए इनका प्रचार प्रसार कर संपूर्ण मानव जीवन को उन्नत करते हुए राम काज में जुटना चाहिए और भारत माता का जो खोया हुआ स्थान, उसे स्थान पर पुन: इसे स्थापित कर मानव जीवन को श्रेष्ठ बना कर इस विश्व भूमि को भय, लोभ से मुक्त कर लोक कल्याण की कर्म भूमि बनाना है। रामनवमी उत्सव समिति कोठीपुरा के अध्यक्ष हरीश, संत रवि दास गिरी जी महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह शिव , जिला कृषक कार्य प्रमुख भीमसेन, सेवा भारती के कार्यकर्ता नरेंद्र सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। इस पवित्र अवसर पर भंडारा का आयोजन भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App