गगरेट में त्रिदेव सम्मेलन, गूंजा जय श्रीराम

By: Apr 22nd, 2024 12:56 am

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की शिरकत, लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव मे बढ़त बनाने के लिए कार्यकर्ता एकजुट

स्टाफ रिपोर्टर-गगरेट
उपमंडल क्षेत्र गगरेट के कलोह में रविवार को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ व त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शिरकत कर भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम से पहले भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्तांओं ने गगरेट मुबारिकपुर रोड पर अनुराग ठाकुर का जोरदार स्वागत किया व उमेद पैलेस तक बड़ी रैली निकाली। जिसमें जय श्री राम के खूब नारे लगे। उमेद पैलेस पहुंचने पर अनुराग ठाकुर का भाजपा द्वारा ढ़ोल नगाड़ों से स्वागत किया। चुनाव से ठीक पहले भाजपा के इस आयोजन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश भर दिया है। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता इन चुनावों के लिए एकजुट होकर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

उधर, जबकि अभी कांग्रेस ने अपना कोई भी उम्मीदवार सियासी रण मे नहीं उतारा है। भाजपा अपने बड़े कार्यक्रम कर जमीनी स्तर पर उत्तर कर कार्य करने मेंजुट गई है। रविवार को हुए इस आयोजन से गगरेट में सियासी जंग का बिगुल बज गया है। अब सियासी अखाड़े में प्रतिद्वंदी योद्धा का इंतजार है। वहीं, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह व पूर्व विधायक राजेश ठाकुर ने इस कार्यक्रम के आयोजन को एक सफल कार्यक्रम बताया व कहा कि आने वाले लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा को बहुमत दिलाने के लिए कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य में जुट जाएं व सुनिश्चित करें कि हर बूथ से भाजपा आगे बढ़ती हुई नजर आए।

कांग्रेस ने किए घोटाले, भाजपा ने करवाया विकास

अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में घोटाले ही किए व देश कि जनता को बांटने का कार्य ही किया है। जबकि भाजपा की केंद्र सरकार ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल में देश को विकास की एक नई दिशा देकर भारत का नाम चमकाया है। इस बार भाजपा 400 पार का लक्ष्य ले कर चली है तो कांग्रेस 40 पार भी नहीं जाएगी।

कांग्रेस की गारंटी की कोई गारंटी नहीं
गगरेट भाजपा के उम्मीदवार चैतन्य शर्मा ने प्रदेश की सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार मात्र झूठ का पुलिंदा है। कंगाली के कगार पर बैठी प्रदेश सरकार की कोई गारंटी नहीं है, ये गारंटियां क्या पूरी कर पाएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App