दस साल में देश का हुआ अभूतपूर्व विकास

By: Apr 7th, 2024 12:57 am

ऊना में भाजपा के स्थापन दिवस पर बोले विधायक सतपाल सत्ती, केंद्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां, कई भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में रहे मौजूद

नगर संवाददाता-ऊना
जिला भाजपा कार्यालय ऊना में शनिवार को भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं ऊना सदर से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल भाजपा अध्यक्ष हरपाल गोगी ने की। समारोह के दौरान सर्वप्रथम भाजपा का ध्वज चढ़ाया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोदी सरकार के 10 वर्षो के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 10 वर्षो में देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग को राहत पहुंचाने का काम किया है। केंद्र सरकार ने गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाकर लाभ पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उज्जवला योजना, हर घर नल से जल सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन किया गया।

सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी। जनता मोदी सरकार के कामों पर मोहर लगाएगी। भाजपा ने अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर की स्थापना की है। दशकों से श्रीराम जी टेंट में रह रहे थे, जो अब अपने महल में पहुंचे है। सतपाल सत्ती ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर पांचवी बार चुनावी मैदान में है। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों गांव-गांव जाकर अनुराग ठाकुर के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे है। लोगों का अनुराग ठाकुर को पूरा समर्थन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार पांच लाख से अधिक मतों से विजय होने वाली है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जहां चुनावों को लेकर शंखनाद कर दिया है, कांग्रेस पार्टी प्रत्याशियों का चयन नहीं कर पाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App