विवेक शर्मा होंगे कुटलैहड़ से कांग्रेस प्रत्याशी

By: Apr 5th, 2024 12:55 am

सीएम सुक्खू ने कुटलैहड़ से चुनावी प्रचार के दौरान दिया संकेत, जगह-जगह मुख्यमंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

दिव्य हिमाचल ब्यूरो-ऊना
कुटलैहड़ में उपचुनाव के लिए विवेक शर्मा विक्कू कांग्रेस प्रत्याशी होंगे। यह संकेत कुटलैहड़ समूर में कांग्रेस की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिया। उन्होंने कहा कि यहां सभी टिकटार्थियों व प्रत्याशियों से मेरी बात हुई है। पार्टी ने यहां सर्वे भी करवाया है। सर्वे में कईंयों के नाम आए है,लेकिन सर्वे में विवेक शर्मा का नाम सबसे आगे आया है। विक्कु ने यहां पर बहुत काम किया है। सभी ने मिलकर इसका साथ देना है ताकि यहां के मतदाताओं से गद्दारी करने वाले नेता को सबक सिखाया जा सकें। उन्होंने कहा कि इस समय विवेक शर्मा के टिकट की लड़ाई नहीं है। न्याय व अन्याय की लड़ाई है। यह सत्य व असत्य की लड़ाई है। झूठ कई बार सत्य से टकराएगा। यहां का विधायक आपके पास झूठी दलीले लेकर आएगा,लेकिन जनता से विश्वासघात करने वाले विधायक को सबक सिखाना होगा। बिकाऊ व खाऊ नही चलेंगे। सीएम सुक्खु ने कुटलैहड़ से कांग्रेस के बागी विधायक देवेंद्र भुट्टो पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि 14 माह के दौरान भुट्टो ने कभी भी क्षेत्र की जनता के काम के लिए उनसे आग्रह नहीं किया तथा हर बार केवल ठेकों के टेंडर लेने के लिए व क्रशर के लिए अफसरों को फोन करने को कहते थे।

सीएम ने कहा कि वह तीन दशक से अधिक समय से राजनीति में है, चार बार विधायक बन चुके हैं। सेवा के लिए राजनीति की है। उन्होंने ऐसे नेता नहीं देखे, जिनका उद्देश्य राजनीति में सेवा करना नहीं, सिर्फ पैसा कमाना है। आपका विधायक जनता के कार्य के कागज मेरे पीए के पास पकड़ा देता था तथा कभी उन्हें करने के लिए मुझे नही कहा,जबकि मैने कुटलैहड़ के कार्य को हमेशा वरीयता दी। मेरे मन में पीड़ा थी कि यह कैसे विधायक चुनकर आए हैं। विवेक विक्कू ने पंाच साल कुटलैहड़ क्षेत्र में काम किया, जिसका फल भुट्टो को चुनावों में मिला तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिलकर उन्हें जितवाया,लेकिन उसने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया। सीएम ने पंजाबी लहजे में कहा कि भुट्टो नू वोट दे माध्यम नाल बुरी तरह कुट्टो। ताकि उन्हें पता लग जाए कि जनता के विश्वास पर चोट करने का क्या नतीजा होता है। उसने अपना ईमान बेचा, विश्वास पर चोट की। इसक्षेत्र से चुनावी शंखनाद किया है,हर पंचायत तक जाऊंगा,अपनी बात जनता तक रखूगंा। ऊना से दोनों सीटें ही नहीं, हमीरपुर की तीनों व प्रदेश की सभी सीटें कांग्रेस पार्टी जीतेगी।

लोकसभा के लिए रायजादा सर्वे में सबसे आगे
सुखविंद्र सुक्खु ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए सर्वे में सतपाल राजयादा का नाम आया है। मुकेश अग्रिहोत्री ने भी कहा है कि इस बार एमपी ऊना से होगा। हाईकमान जो भी निर्णय लेगा,उसके साथ सभी खड़े होंगे। लोकसभा का टिकट इस बार ऊना के ही नेता को मिलेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App