सोलन में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

By: Apr 28th, 2024 12:56 am

शनिवार को दिनभर रही सूर्यदेव और बादलों में आंख मचौनी, शाम को शहर में हुई झमाझम बारिश
निजी संवाददाता-सोलन
सोलन शहर में शाम को अचानक से तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। सुबह से हल्की हवा चली रही थी। इस दौरान दोपहर सूर्य बादलों के बीच से आंख मचौनी करता रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक चली बारिश ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। दोपहर से ही आसमान में काले बादल छा गए और अचानक से तेज बारिश पडऩी शुरू हो गई। इससे सडक़ पर चल रहे लोगों को भाग कर बारिश से बचने का ठिकाना ढूंढना पड़ा। शाम को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम को ठंडा कर दिया है। ठंड के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। अचानक बदले मौसम के चलते स्थानीय लोग गर्म कपड़े पहनने के लिए विवश हो गए।

कुछ लोग तो अलाव का सहारा लेते हुए भी नजर आए। अधिकतर लोग मालरोड पर छतरी के साथ तो कई बिना छतरी के ही दौड़ते दिखे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। बता दें निचले क्षेत्रों में इन दिनों गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल हुआ है। शनिवार को मौसम के करवट लेने से मैदानी क्षेत्रों के लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है। वहीं, चोटियों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App