स्किल सैल एनीमिया को खत्म करने पर होगा काम

By: Apr 15th, 2024 12:56 am

डा. अंबेडकर जयंती पर नाहन में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
दिव्य हिमाचल ब्यूरो- नाहन
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव को भारतीय जनता पार्टी का चुनावी संकल्प पत्र जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। भारतीय जनता पार्टी की देश भर में गत 10 वर्षों से जो जनहितैषी योजनाएं चल रही हैं भारतीय जनता पार्टी निकट भविष्य में उन योजनाओं पर कार्य करेगी। रविवार को हिमाचल प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में अंबेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में अनुसूचित वर्ग को सम्मान देते हुए आयोजित किए गए हैं। इस संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 10 वर्ष की गरीब कल्याण व महिला विकास की योजनाओं को प्राथमिकता दी है।

साथ ही युवा उत्थान व राष्ट्रीय विकास को समर्पित भाजपा का यह चुनावी संकल्प पत्र वास्तव में आम लोगों के हित में तैयार किया गया है। देश भर में गरीब कल्याण की योजनाएं विधिवत जारी रहेंगी। आगामी वर्षों में उन योजनाओं को ओर प्रमुखता से लागू किया जाएगा। डा. बिंदल ने कहा कि देश भर के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा चार करोड़ लोगों को पक्के घर बनाने के अलावा आगामी पांच वर्ष में तीन करोड़ अन्य गरीब लोगों के पक्के मकान बनाए जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा के प्रवक्ता राकेश गर्ग, प्रदीप सहोत्रा, संदीपक चौहान, मनीष चौहान, नाहन नगर परिषद की चेयरमैन श्यामा देवी भी उपस्थित थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App