घुमारवीं मेले में आठ व नौ अप्रैल को होंगी कुश्तियां

By: Apr 1st, 2024 12:15 am

स्टाफ रिपोर्टर-घुमारवीं
राज्य स्तरीय घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव को लेकर प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार की ओर से इस मेला को राज्य स्तरीय दर्जा दिया गया है। राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला 5 से 9 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इस दौरान 6 से लेकर 9 अप्रैल तक चार सांस्कृतिक संध्याएं भी आयोजित की जाएंगी। 5 अप्रैल को शिव मंदिर घुमारवीं से शुरू होकर मेला मैदान तक शोभा यात्रा निकालकर मेला का शुभारंभ किया जाएगा तथा मेला स्थल पर खूंटी गाडऩे और बैल पूजन के साथ ही इस मेले की शुरुआत होगी। आठ व नौ अप्रैल को कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा।

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। मेले में आयोजित होने वाली कुश्तियां चार वर्गों में आयोजित की जाएंगी। जिनमें मुख्य कुश्ती के साथ महिला कुश्ती तथा हिमाचल केसरी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। मेले के सफल आयोजन के लिए प्रशासन की ओर से विभिन्न समितियां बनाई गयी है। मेले को और अधिक आकर्षित बनाने के लिए बेबी शो, डॉग शो तथा अन्य गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।। इसके साथ ही इस मौके पर एक आकर्षक स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। सांस्कृतिक संघ्याओं में एक संध्या लोकल कलाकारों के लिए रखी गई है। इसके साथ ही इस राज्य स्तरीय सांस्कृतिक संघ्याओं में में इस बार बच्चे भी अपनी डांस प्रस्तुति दे पाएंगे।

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है। सांस्कृतिक संध्याओं के अलावा मेला में छिंज सहित अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 5 से 9 अप्रैल तक होगा राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव मेला आयोजित किया जाएगा। मेला में मुख्य आकर्षण 8 व 9 अप्रैल को कुश्तियों का आयोजन किया जाएगा।
गौरव चौधरी,एसडीएम घुमारवीं


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App