अंब स्कूल में अंशिका ठाकुर हैड गर्ल,रितेश धीमान बने हैड ब्वाय

By: May 5th, 2024 12:54 am

अंब। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंब में ईएलसी क्लब के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत विद्यालय में शनिवार को हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव करवाएं गए। विद्यालय प्रधानाचार्य विनोद वनियाल के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष विद्यालय में हेड बॉय और हेड गर्ल के चुनाव करवाए जाते हैं ताकि यह बच्चे अपने में से प्रतिनिधियों को चुनकर विद्यालय का हेड ब्वाय व हेड गर्ल बना सकें, ताकि हेड बॉय और हेड गर्ल विद्यालय की विकासात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में भागीदार बने। आज के इस चुनाव में कुमारी अंशिका ठाकुर हैड गर्ल और रितेश धीमान हैड ब्वाय चुने गए।

विद्यालय प्रधानाचार्य ने हेड बॉय और हेड गर्ल को स्मृति चिन्ह और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि इन चुनावों का दूसरा उद्देश्य यह रहा की 2024 में होने वाले आम लोकसभा चुनावों के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए ताकि बच्चे अपने मत की महत्ता को पहचान सके और घर में अपने माता-पिता को भी जागरुक कर सकें कि हमारे मत का कितना महत्व है। चुनाव में ऑब्जर्वर की भूमिका नरदेव ठाकुर ने निभाई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App