एसरी इंडिया के यूजर्स 10 लाख पार

By: May 6th, 2024 4:12 pm

नई दिल्ली। भारत मेंजियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) सॉफ्टवेयर एवं सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसरी इंडिया ने 10 लाख यूजर्स का आंकड़ा हासिल कर लिया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि यह उपलब्धि इस देश में विविध उद्योगों में फैले व्यापक ग्राहक आधार के विश्वास एवं वफादारी का प्रमाण है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अगेंद्र कुमार ने कहा कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के जश्न के मौके पर मैं हमारे उन सभी यूजऱों का हृदय से आभार प्रकट करना चाहूंगा, जिन्होंने एसरी इंडिया को भारत में एसरी टेक्नोलॉजी का उपयोग करने वाले 10 लाख यूज़र्स का कीर्तिमान हासिल करने में मदद की है।

यह बढ़ा हुआ यूजऱ आधार इस तथ्य का प्रमाण है कि भारत सरकार के संगठन और उद्योग अपने अपने क्षेत्रों में जबरदस्त परिणाम हासिल करने के लिए जियोस्पैटियल टेक्नोलॉजीज की संभावनाओं का व्यापक स्तर पर दोहन कर रहे हैं। वर्ष 2021 और 2022 में भारत सरकार द्वारा घोषित अनुकूल नीतियों के साथ जागरूकता बढऩे से सरकार, अकादमिक संस्थानों और निजी क्षेत्र में यूजर्स महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करने और ऐसे एप्लीकेशंस तैयार करने जिनका उपयोग संगठनों में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सामूहिक रूप से किया जा सके, जीआईएस को अपना रहे हैं। हमारा लक्ष्य जियोस्पैटियल समुदाय के साथ निरंतर काम करना और यूजऱों को प्रभावी जीआईएस कार्य प्रवाह के जरिए महत्तम लागत में उनके कार्य में समय की बचत करने में मदद करना है। इन बचतों का भारत की आर्थिक वृद्धि पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने में मदद मिलेगी।

वर्ष 2021 में जियोस्पैटियल डेटा गाइडलाइन्स से उत्साहित एसरी इंडिया एक भारतीय इकाई के तौर पर अब आर्कजीआईएस लिविंग एटलस के भारतीय संस्करण के जरिए जियोस्पैटियल डेटा की 900 से अधिक परतों की पेशकश करती है। डेटा की ये परतें कंपनी के सभी यूजर्स के लिए इंडो आर्कजीआईएस के जरिए उपलब्ध हैं। इंडो आर्कजीआईएस विभिन्न भारत केंद्रित चुनौतियों को हल करने के लिए 200 से अधिक सॉल्यूशंस भी उपलब्ध कराता है। देश में इन उत्पादों के बढ़ते उपयोग से यूजऱों की संख्या 10 लाख पहुंची है। एसरी इंडिया के यूजऱों में केंद्र सरकार, विभिन्न राज्य सरकार के वन एवं जल संसाधन विभागों समेत विभिन्न विभाग, करीब 200 नगर निगम, स्मार्ट सिटीज़ और अन्य नगरीय स्थानीय निकाय, राष्ट्रीय मैपिंग एजेंसियां, अग्रणी विनिर्माण एवं दूरसंचार कंपनियां, जनोपयोगी सेवाएं देने वाले संस्थान और 800 से अधिक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय इसके 6500 से अधिक संगठन आधार वाले ग्राहकों में शामिल हैं। यह कंपनी आने वाले वर्षों में अपने ग्राहकों में और कई विश्वसनीय नामों को जोडऩे की तैयारी में है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App