और भारत माता के वीरों ने मा*र डाले 50 अंग्रेज

By: May 10th, 2024 5:02 pm

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकर। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां,  जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 10 मई का इतिहास…

1503: इटली के खोजकर्ता और नाविक कोलंबस ने कायमान द्वीप की खोज की।
1526: पानीपत की पहली लड़ाई में जीत के बाद बाबर ने तत्कालीन भारत की राजधानी अकबराबाद (आगरा) में प्रवेश किया।
1534: फ्रांसीसी नाविक जैक्स कॉर्टियर न्यूफाउंडलैंड पहुंचा।
1655: ब्रिटिश सेना ने जमैका पर कब्जा किया।
1774: लुई 15वें की मौत के बाद लुई 16वां फ्रांस का राजा बना।
1796: नेपोलियन ने लोदी ब्रिज के युद्ध में ऑस्ट्रिया को हराया।
1824: लंदन की नेशनल गैलरी को आम लोगों के लिए खोला गया।
1857: भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम इसी दिन आरंभ हुआ था।
1857: दिल्ली से करीब 60 किलोमीटर दूर मेरठ में अंग्रेजों के खिलाफ पहली लड़ाई में ब्रिटिश सेना में काम करने वाले भारत माता के वीरों ने 50 अंग्रेज सिपाहियों को मार डाला था।
1916: नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टरडम में ऐतिहासिक शिप पोर्ट संग्रहालय खोला गया।
1940: जर्मनी ने बेल्जियम, नीदरलैंड और लक्जमबर्ग पर आक्रमण किया।
1945: रूसी सेना ने चेक गणराज्य की राजधानी प्राग पर कब्जा किया।
1972: अमरीका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1980: लंदन में ईरानी दूतावास पर कब्जा ख्तम हुआ।
1981: पहली बार बॉम्बे (वर्तमान में मुंबई) रात में क्रिकेट मैच खेला गया।
1993: संतोष यादव दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर एवरेस्ट पर दो बार पहुंचने वाली विश्व की पहली महिला पर्वतारोही बनी।
1994: दक्षिण अफ्रीका में नेल्सन मंडेला द्वारा प्रिटोरिया में एक ऐतिहासिक समारोह में राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की गई।
2003: मोजाम्बिक के राष्ट्रपति, जो कि अल्बर्टो फिसानों 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।
2005: लाहौर-अमृतसर बस सेवा शुरू करने पर भारत और पाकिस्तान सहमत।
1987: नोबेल पुरस्कार से सम्मानित आस्कर एरियास ने दुबारा कोस्टारिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
2007: अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन ने कार्य स्थली पर होने वाले भेदभाव पर रिपोर्ट जारी की।
2012: सीरिया की राजधानी दमिश्क दो बम धमाकों में 55 लोगों की मौत और 370 अन्य घायल।
2014: दक्षिण अफ्रीका में आम चुनाव में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस की जीत हुई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App