गूगल-पे पर ‘बॉई नाऊ पे लेटर’ फीचर

By: May 23rd, 2024 9:51 pm

यूजर्स की मौज, बैंक अकाउंट से बिना पैसे कटे होगी पेमेंट

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— नई दिल्ली

गूगल पे का नया फीचर आ गया है। इसकी मदद से पेमेंट करने में काफी आसानी मिलने वाली है। क्योंकि यूजर्स को इसमें तीन नए फीचर्स मिलने वाले हैं। इसमें सबसे शानदार फीचर ‘बॉई नाऊ पे लेटर’ का है। क्योंकि यूजर्स को बैंक अकाउंट से बिना पैसे कटवाए ही पेमेंट करने का ऑप्शन दिया जाता है। ये काफी कमाल का फीचर है। गूगल पे की तरफ से दी गई जानकारी की मानें, तो आपको ये आराम से इस्तेमाल करना होगा। यानी आप जब पेमेंट करेंगे, तो तुरंत पैसे नहीं देने होंगे। इसके लिए आप इंस्टालमेंट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं। यानी आप धीरे-धीरे पेमेंट करेंगे। यानी ये फीचर एक प्रकार से आपके लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करेगा। कई लोगों के लिए ये फीचर काफी कमाल का ऑप्शन साबित होने वाला है। साथ ही गूगल पे की तरफ से अन्य फीचर को ऐड किया गया है। इसमें क्रोम और एंड्रायड पर आउटोफिल इनेबल किया जाता है। यानी आप फिंगप्रिंट, फेस स्कैन या पिन का इस्तेमाल करके डिटेल ऑटो फिल कर पाएंगे।

इसके बाद आपके लिए पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा। एक बार ये फीचर इनेबल करने के बाद आपसे ज्यादा सिक्योरिटी सवाल नहीं किए जाएंगे। गूगल की तरफ से कुछ समय पहले ही वॉलेट ऐप को लाया गया था। ये एक डिजिटल वॉलेट है, जिसका काफी लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें आप सारी कार्ड डिटेल ऐड कर सकते हैं। एक बार ऐसा करने के बाद आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसे आप पेमेंट ऐप के साथ कनेक्ट भी कर सकते हैं और इसके बाद आपके लिए पेमेंट करना भी काफी आसान हो जाएगा। ये ऐप ऐसे लोगों के लिए काफी कमाल की साबित होने वाली है, जो पेमेंट ऐप पर काफी ध्यान देते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App