चुनाव ड्यूटी के दौरान मौत पर परिवार को 30 लाख

By: May 2nd, 2024 4:09 pm

चंडीगढ़। चुनाव ड्यूटी के दौरान पोलिंग/ सुरक्षा कर्मियों के निधन की सूरत में परिवार को राहत राशि के तहत 30 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ड्यूटी के दौरान हिंसक घटनाओं, बम विस्फोट या आतंकवादी घटनाओं या गोलीबारी इत्यादि के कारण मृत्यु हो जाने पर परिवारजन को 30 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार, डयूटी पर किसी अन्य कारणों से मृत्यु हो जाने पर 15 लाख रुपए, असामाजिक तत्वों के हमले के कारण कर्मचारी के स्थायी विकलांगता होने पर 15 लाख रुपये तथा शरीर के किसी अंग या आंखों की दृष्टि जाने की स्थिति में 7.5 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान दी जाने वाली यह राहत राशि केंद्रीय गृह मंत्रालय या राज्य सरकार या अन्य नियोक्ता द्वारा दी जाने वाले अनुकंपा राशि से अतिरिक्त होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App