भारत ने पाकिस्तान से राजनयिक रिश्ते क्यों तोड़े

By: May 2nd, 2024 1:16 pm

दिव्य हिमाचल

कंपीटिशन के दौर में आज का युवा बेहतर भविष्य की कल्पना कर रहा है। कोई अफसर बनना चाहता है, तो कोई इंजीनियर। कोई शिक्षक बनना चाहता है, तो कोई सरकारी नौकरी। कामयाबी किसी भी क्षेत्र में हो, मौजूूदा दौर में युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं से गुजरना ही होगा। पीरक्षाओं का लेवल उच्च स्तर पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में हम आपके लिए लाए हैं भारतीय एवं विश्व इतिहास से जुड़ी अहम जानकारियां,  जिनसे जुड़े सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं, तो आइए जानते हैं 2 मई का इतिहास……

  • 1519 में इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन हो गया था। दि लास्ट सपर और मोनोलिसा उनकी महान कृतियों में से एक है।
  • 1921 में पद्म भूषण, पद्म विभूषण, भारत रत्न, और ऑस्कर अवॉर्ड से अलंकृत फि़ल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने सोवियत संघ को मान्यता देने से इनकार कर दिया था।
  • 1933 में आज ही के दिन जर्मनी में हिटलर ने मजदूर संघों पर प्रतिबंध लगा दिया था और 1945 में जर्मन सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया।
  • 1949 में आज ही के दिन महात्मा गांधी की हत्या के मामले की सुनवाई पंजाब हाई कोर्ट में शुरू हुई थी। करीब 60 दिन सुनवाई चली और 21 जून को आरोपियों को सजा सुनाई गई।
  • 1950 में फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा। यह नगर हुगली नदी के किनारे स्थित है।
  • 1952 में आज ही के दिन दुनिया के पहले जेट विमान डी हैविलैंड ने लंदन से जोहानिसबर्ग के बीच पहली उड़ान भरी।
  • 1981 में आज ही के दिन भारत के राजनेता और एक स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी यशवंत सिंह परमार का निधन हुआ था।
  • 1986 में आज ही के दिन अमरीका की 30 वर्षीय एन. बैन्क्राफ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली प्रथम महिला बनीं।
  • 1997 में ब्रिटेन की लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर ने प्रधानमंत्री का पद संभाला। 1812 के बाद वह देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने थे।
  • 2002-पाकिस्तान के इंजामामुल हक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 329 रन बनाए।
  • 2003 में भारत ने पाकिस्तान के साथ राजनयिक संबंधों को फिर जोडऩे का ऐलान किया। यह रिश्ते दिसंबर 2001 में संसद पर आतंकी हमले के बाद तोड़ दिए गए थे।
  • 2008 में अनिल अंबानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इंडोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।
  • 2008 में म्यामांर (बर्मा) ने भयंकर चक्रवाती तूफान नरगिस के आने से करीब 1,38,000 लोग मारे गए और लाखों लोग बेघर हो गए थे।
  • 2011 में अलकायदा के संस्थापक ओसामा बिन लादेन की अमरीकी नौसेना की सील कमांडो फोर्स ने पाकिस्तान के एबटाबाद में एक निजी परिसर में गोली मारकर हत्या की दी थी।
  • 2012 में आज ही के दिन एफसी बार्सिलोना के फुटबाल खिलाड़ी और अर्जेटींना की राष्ट्रीय टीम के लियोनेल मेसी ने 02 मई 2012 को 68 गोल के साथ हैट्रिक करके 67 गोल का रिकार्ड तोड़ दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App