मुंबई की सनराइजर्स के खिलाफ शानदार जीत

By: May 6th, 2024 11:21 pm

एजेंसियां— मुंबई

आईपीएल 2024 का 55वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद व मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसे मुंबई ने सात विकेट से जीत लिया। हैदराबाद ने वानखेड़े स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 173/8 रन बनाए व मुंबई इंडियंस के सामने 174 रन का टारगेट रखा। फिर मुंबई ने 17.2 ओवर में 174/3 रन बनाकर मैच जीत लिया।

सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 102 की पारी खेली। मुंबई से हार्दिक और पीयूष ने 3-3 विकेट लिए। बुमराह और कंबोज को भी एक-एक सफलताएं मिलीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App