मुद्दे छोड़, बेतुकी बातें कर रही भाजपा

By: May 1st, 2024 11:01 pm

डिप्टी सीएम बोले, कांग्रेस के घोषणापत्र से परेशान हैं विपक्षी नेता

दिव्य हिमाचल ब्यूरो— ऊना

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनाव में जमीन खिसक कर रही है, इसलिए भाजपा नेतृत्व चुनाव को मुद्दों से भटकाकर अन्य विषयों पर फोक्स कर रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो अपना गारंटी पत्र दिया है, उसको लेकर भाजपा नेतृत्व हताश व निराश है।

उन्होंने कहा कि कभी संपत्ति कर की बात को उठाया जा रहा है, कभी मंगलसूत्र की बात की रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नेतृत्व सदैव जनता के हित में रहा है और जनता के हित की बात की है। शायद इसीलिए भाजपा घबरा रही है। हालत यह हो गई है कि भाजपा 400 पार का नारा पूरा नहीं कर रही हैै। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोकसभा व विधानसभा के उपचुनाव में विकास मुद्दा है। सरकार ने 14 महीने के अंदर 5 गारंटियों को पूरा किया है।

कार्यकर्ता घर-घर जाएं और सरकार की नीतियां बताएं

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की देवभूमि पर सब की नजरें हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता घर-घर जाए और सरकार की नीतियों के बारे में बताए। उन्होंने कहा कि यह समय गांव व मोहल्ले में पार्टी को मजबूत करने का है। कांग्रेस में कार्यकर्ता व नेता सबका सम्मान होगा। उन्होंने कहा कि इस समय धर्म व अधर्म के बीच लड़ाई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों के लिए कार्यकर्ता नेता एकजुट होकर के फील्ड में काम करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App