एमसी के 70 प्रतिशत कर्मी चुनावी ड्यूटी पर

By: May 2nd, 2024 12:16 am

सिटी रिपोर्टर—शिमला
लोकसभा चुनाव के लिए नगर निगम शिमला के अधिकारियों सहित कर्मचारियों की ड्यूटी तय हो गई है और नगर निगम शिमला का करीब 70 प्रतिशत स्टाफ चुनावी ड्यूटी पर है। वहीं, चुनावी ड्यूटी पर जाने से नगर निगम के कार्य की रफ्तार पर असर पड़ रहा है। नगर निगम के हर कार्य में अब देरी हो रही है। नगर निगम के स्टेट ब्रांच पर पहले ही स्टाफ की कमी चल रही थी। ऐसे में कई कार्य अधर पर लटके पड़े हैं। ऐसे में अब चुनावी ड्यूटी लगने के बाद अब स्टेट ब्रांच का सारा कार्य ही ठप हो गया है।

वहीं, अन्य ब्रांच के भी यही हाल है। बरसात के दौरान कई लोगों को प्रोटेक्शन वॉल लगाई जानी थी। इसके अलावा शहर की सभी सडक़ों और कई इमारतों के साथ अन्य मरम्मत कार्य भी किए जाने थे। वहीं, इसका सारा कार्य आर एंड वी ब्रांच देखती है। यहां से भी चुनावी ड्यूटी पर कर्मचारी और अधिकारी हैं तो ऐसे में लोगों को अपने डंगे लगाना और सडक़ों सहित अन्य मरम्मत कार्य के लिए भी काफी इंतजार करना पड़ेगा। इससे जहां शहर के लोगों को दिक्कतें पेश आने वाली हैं। वहीं, नगर निगम के कार्य में भी काफी असर पडऩे वाला है।

नक्शों सहित अन्य कागजी कार्य भी बंद
नगर निगम शिमला के कई कार्य ऐसे हैं, जो सुचारू होने थे। इसमें से प्रॉपर्टी टैक्स घरों के नक्शों की औपचारिकताएं शामिल थी। एपी ब्रांच में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में होने के कारण अब सभी कार्य ठप हो गए हैं। यहां तक कि अब कमिश्नर कोर्ट भी चुनाव के बाद ही होगा।

नगर निगम के 70 प्रतिशत के करीब कर्मचारी और अधिकारी चुनावी ड्यूटी पर है। ऐसे में कार्य प्रभावित तो हो रहा है, लेकिन हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि शहरवासियों को कोई परेशानी महसूस न हो
भूपेंद्र अत्री, आयुक्त, नगर निगम शिमला


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App