रेडक्रास का सर्वकालिक महत्त्व…

By: May 9th, 2024 12:05 am

दुनिया में मानवता सबसे बड़ा धर्म है। मानवता को दर्शाते दुनिया में बहुत से दिवस मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक है विश्व रेडक्रॉस दिवस। यह हर वर्ष 8 मई को मनाया जाता है। इस बार इस दिवस का थीम है ‘मैं खुशी के साथ देता हूं और जो खुशी मैं देता हूं वह एक इनाम है’। इस थीम से ही साबित हो रहा है कि यह संस्था निस्वार्थ भाव से काम कर रही है, दूसरों की मदद करके जो खुशी हासिल होती है, वो ही सच्चा इनाम होता है।

इतिहासकार बताते हैं कि इस दिवस के मनाने का मुख्य कारण हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन पर उनको याद करना है। वर्ष 1859 में सोल्फेरिनो युद्ध में हजारों सैनिकों की मृत्यु हो गई थी और हजारों घायल भी हुए थे। इन घायल सैनिकों की हालत देखकर हेनरी ड्यूनेंट का हृदय विचलित हुआ तो उन्होंने इन सैनिकों की मदद की थी। बहरहाल रेडक्रास की भावना को नमन है।

-राजेश चौहान, सुजानपुर टीहरा


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App