पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने की शिरकत

By: May 13th, 2024 12:16 am

निजी संवाददाता-भोरंज
उपमंडल भोरंज के तहत भोरंज भाजपा मंडल द्वारा हमीरपुर लोकसभा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैप्टन बलदेव ठाकुर ने की उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जो सौगात अस्पताल के रूप मे भोरंज क्षेत्र के सैनिक भाइयों को दी है। उसके लिए सभी पूर्व सैनिकों ने धन्यवाद किया । केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पूर्व सैनिकों को संबोधित हुए कहा कि देश की मोदी सरकार सैनिकों के पक्ष में हमेशा काम करती आई है और आगे भी करती रहेगी। इसके अलावा उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी दी अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भारत की फ ौज किसी भी लड़ाई को लडऩे के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

जहां आज आधुनिक हथियार भारतीय सेना के पास जैसे रफैल हेलीकॉप्टर, भारतीय सैनिकों के पास बुलेट फ्रूफ जैकेट, यह सारी देन मोदी सरकार की है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही सैनिक भाइयों को वन रैंक वन पेंशन देने की योजना लेकर आई और बहुत सारी योजनाएं हैं। जिनके उपर मोदी सरकार सैनिक भाइयों के लिए कार्य कर रही हैं इस अवसर पर पूर्व सैनिक कर्नल अशोक, कर्नल उमेश शर्मा, कर्नल सागर शर्मा, मेजर रमेश वर्मा, कैप्टन हिटलर, कप्तान राजेंद्र, कैप्टन प्रीतम, सूबेदार मिलाप चंद, कैप्टन बलवंत और अन्य सभी भूतपूर्व सैनिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए और अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बहुत.बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी पूर्व सैनिकों ने आने वाले लोकसभा चुनाव में अनुराग सिंह ठाकुर जी को भारी से भारी बहुमत से लीड दिलवाकर विजय बनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के उपरांत केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंचायती राज संस्थाओं द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद और रात्रि भोजन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App