Army Chief: रक्षा मंत्रालय ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे का कार्यकाल एक महीने बढ़ाया

By: May 26th, 2024 6:32 pm

नई दिल्ली। भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे को एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। जनरल मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। रक्षा मंत्रालय की ओर से उनके कार्यकाल को एक महीने बढ़ा दिया गया है। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रविवार (26, मई) को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के लिए सेवा में एक महीने के विस्तार को मंजूर कर लिया है। वह 31 मई, 2024 को सेवानिवृत्त होने वाले थे, लेकिन अब जनरल पांडे 30 जून, 2024 तक सेवा देंगे। 30 अप्रैल, 2022 को अपनी नियुक्ति के बाद से वे सेना प्रमुख के पद पर हैं।

रक्षा मंत्रालय ने बयान में कहा गया कि, “मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 26 मई, 2024 को सेना नियम 1954 के नियम 16 ​​ए (4) के तहत सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे की सेवा में उनकी सामान्य सेवानिवृत्ति आयु (31 मई, 2024) से एक महीने की अवधि के लिए यानी 30 जून, 2024 तक विस्तार को मंजूरी दी है।”


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App