8 मई को मंडी आएंगे BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा

By: May 6th, 2024 6:12 pm

मंडी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 8 मई को मंडी जिला के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह नाचन विधानसभा के सेगली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं सुंदरनगर से विधायक राकेश जम्मवाल ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का चुनावों की दृष्टि से यह मंडी संसदीय क्षेत्र का पहला दौरा है। बिलासपुर में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वह मंडी जिला के नाचन विधानसभा के सेगली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

जम्वाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साह है और इस दौरे के बाद और उत्साह से भजापा कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर काम करेंगे। भाजपा हिमाचल ने लोकसभा की चारों सीटें जितने का लक्ष्य रखा है और नारा दिया है 4 की 4। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ता अपने बूथ पर मेहनत करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे के बाद भाजपा कार्यकर्तओं में एक ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लिए यह एक गर्व की बात है कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हिमांचल प्रदेश से सबंध रखते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने सभी वर्गों के हित के लिए अनेकों जनहित की योजनाओं को चलाया है जिसका लाभ आज गरीब से गरीब आदमी को मिला है। यही कारण है कि आज नौजवान, बुजुर्ग, महिलाओं सहित सभी वर्ग केंद्र की मोदी सरकार से खुश है। मंडी संसदीय क्षेत्र से मंडी की बेटी को लोकसभा का उमीदवार बनाया है। निश्चित तौर पर मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App